Bhairav Chalisa
भैरव चालीसा श्री गणपति, गुरु गौरि पद, प्रेम सहित धरि माथ । चालीसा वन्दन करों, श्री शिव भैरवनाथ ॥ श्री भैरव संकट हरण, मंगल करण कृपाल । श्याम वरण विकराल वपु, लोचन लाल विशाल ॥ जय जय श्री काली के लाला । जयति जयति काशी-कुतवाला ॥ जयति बटुक भैरव जय हारी । जयति काल भैरव बलकारी ॥ जयति सर्व भैरव विख्याता । जयति नाथ भैरव सुखदाता ॥ भैरव रुप कियो शिव धारण । भव के भार उतारण कारण ॥ भैरव रव सुन है भय दूरी । सब विधि होय कामना पूरी ॥ शेष महेश आदि गुण गायो । काशी-कोतवाल कहलायो ॥ जटाजूट सिर चन्द्र विराजत । बाला, मुकुट, बिजायठ साजत ॥ कटि करधनी घुंघरु बाजत । दर्शन करत सकल भय भाजत ॥ जीवन दान दास को दीन्हो । कीन्हो कृपा नाथ तब चीन्हो ॥ वसि रसना बनि सारद-काली । दीन्यो वर राख्यो मम लाली ॥ धन्य धन्य भैरव भय भंजन । जय मनरंजन खल दल भंजन ॥ कर त्रिशूल डमरु शुचि कोड़ा । कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोड़ा ॥ जो भैरव निर्भय गुण गावत । अष्टसिद्घि नवनिधि फल पावत ॥ रुप विशाल कठिन दुख मोचन । क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन ॥ अगणित भूत प्रेत संग डोलत । बं बं बं शिव बं बं बोतल ॥ रुद्रकाय काली के लाला । महा कालहू के हो काला ॥ बटुक नाथ हो काल गंभीरा । श्वेत, रक्त अरु श्याम शरीरा ॥ करत तीनहू रुप प्रकाशा । भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा ॥ […]