संकट से मुक्त रहना के लिए श्रीहनुमानचालीसा
संकट से मुक्त रहना के लिए श्रीहनुमानचालीसा की 2 चौपाइयों का ध्यान
========================================
भय, संशय, संकट और चिंताओं से मुक्त रहना सफल जीवन की पहचान होता है। ऐसी ही कामनाओं को पूरा करने के लिए श्रीहनुमान भक्ति बेहद असरदार मानी गई है। हनुमान भक्ति के लिए सबसे फलदायी व लोकप्रिय स्तुति हनुमान चालीसा है। हनुमान चालीसा की हर चौपाई मंत्र की तरह अचूक मानी गई है। क्योंकि इनका प्रभाव जल्द ही सारे दु:ख व बाधाओं को जड़ से उखाड़ फेंकता है।
इसी मंगलकारी हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों में से 2 ऐसी चौपाइयां है, जो अनहोनी से बचाने वाली, किसी भी काम में कामयाबी देने वाली और संकटमुक्ति के लिए अचूक मानी जाती है –
कार्य विशेष के लिए, किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए या किसी कारोबार में सौदे के लिए जा रहें हैं या फिर परिवार और परिजनों की घर से बाहर जाते वक्त अनहोनी से रक्षा, संकटमुक्ति और कामयाबी की चाहत से इन चौपाइयां का मन ही मन पाठ जरूर करें-
संकट कटै-मिटे सब पीरा।
जौ सुमिरै हनुमत बलबीरा।
जै जै जै हनुमान गौसाईं।
कृपा करहु गुरु देव की नाईं।।
श्रीहनुमान को सिंदूर लगा नारियल व यथाशक्ति गुड़-चने का नैवेद्य भी अर्पित करें।

If other people are dominating our life, what mantra should we chant to keep them at bay?
Aishu,
Keep your emotions strong you can chant Shiv Chalisa or Mahamrityunjay Mantra
And to keep strong your strength read Hanuman chalisa
Anoop
yup….Thankyou ….!